भाजपा की बैठक में बनी रणनीति, विधानसभा चुनाव से पहले इन लक्ष्यों को हासिल करेगी पार्टी

ग्रेटर नोएडा: भाजपा की बैठक में बनी रणनीति, विधानसभा चुनाव से पहले इन लक्ष्यों को हासिल करेगी पार्टी

भाजपा की बैठक में बनी रणनीति, विधानसभा चुनाव से पहले इन लक्ष्यों को हासिल करेगी पार्टी

Tricity Today | भाजपा की हुई बैठक

Greater Noida: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बैठकें शुरू कर दी हैं। गौतमबुद्ध नगर भाजपा ने बिसरख मंडल में रविवार को संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। मीडिया प्रभारी आशीष दुबे ने बताया बैठक 2 सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम व उद्घाटन सत्र का मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने अध्यक्षता की। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही पदाधिकारियों और कार्यरकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं। 


इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी अशोक नागर ने कार्यकारिणी को संबोधित किया। दूसरे सत्र में जिला अध्यक्ष विजय भाटी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। दोनों मुख्य वक्ताओं ने सर्वप्रथम सौ फीसदी वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को पार्टी के आगामी आधिकारिक कार्यक्रमों की सूचना दी। 

सबसे इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए कहा। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री जितेंद्र सेन ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पवन नागर, सह मीडिया प्रभारी पवन त्यागी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राज नागर, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, मुकेश चौहान, दीपक कुशवाहा, महामंत्री आदित्य भटनागर, मंत्री केशवराज, शिखा शर्मा, विवेक सिंह, रंजू, रवि, दुर्गेश कुमार, सचिन शर्मा, डीके जायसवाल सहित मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.