कोविड के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे विद्यार्थी, अस्पतालों में दे रहे सेवाएं

गलगोटिया यूनिवर्सिटीः कोविड के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे विद्यार्थी, अस्पतालों में दे रहे सेवाएं

कोविड के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे विद्यार्थी, अस्पतालों में दे रहे सेवाएं

Tricity Today | अस्पतालों में दे रहे सेवाएं

कोविड-19 महामारी से पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत भी पूरी तरह से प्रभावित है। लेकिन इस भयावक समय में भी हमारा देश पूरे हौसले और आत्मविश्वास से लड़ रहा है। आज देश को अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवश्यकता है। ताकि इस महामारी से सभी ग्रसित (पीड़ितों) व्यक्तियों की सेवा करते हुए उनके जीवन की सुरक्षा की जा सके। 

इस आवश्यकता को देखते हुए गलगोटियाज विश्वविद्यालय के फार्मेसी और नर्सिंग के छात्र अपने जीवन की परवाह न करते हुए अलग-अलग अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पीड़ितों के उपचार में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। जिससे पीड़ितों के लिए दवाइयां, प्रभावी उपचार, परीक्षण, आपातकालीन देखभाल आदि समय के साथ साथ किया जा सके।

गलगोटियाज विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने अपने विश्वविद्यालय के संकाय और छात्रों के इस बलिदान और सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस कार्य पर विश्वविद्यालय गर्व करता है। विश्वविद्यालय के साथ साथ पूरा देश आशा करता है कि आपके स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की ईश्वर रक्षा करें।

;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.