प्रज्ञान स्कूल में सुहानी कुमार बनीं टॉपर, टॉप-14 में सिर्फ छात्राएं

ग्रेटर नोएडा: प्रज्ञान स्कूल में सुहानी कुमार बनीं टॉपर, टॉप-14 में सिर्फ छात्राएं

प्रज्ञान स्कूल में सुहानी कुमार बनीं टॉपर, टॉप-14 में सिर्फ छात्राएं

Tricity Today | सुहानी कुमार, काश्वी कपूर और दिव्यांशी चौहान

  • ग्रेटर नोएडा में स्थित प्रज्ञान स्कूल में टॉप 14 में सिर्फ लड़कियां हैं
  • सुहानी कुमार ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 98.6 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है
  • साइंस स्ट्रीम में 97.6 फीसदी अंकों के साथ काश्वी कपूर दूसरे स्थान पर हैं
Greater Noida News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education-CBSE) ने आज दोपहर 2:00 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ग्रेटर नोएडा के सभी सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में इसके बाद खुशी का माहौल है। रिजल्ट के मुताबिक इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है। ग्रेटर नोएडा में स्थित प्रज्ञान स्कूल में टॉप 14 में सिर्फ लड़कियां हैं। सुहानी कुमार ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 98.6 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। जबकि साइंस स्ट्रीम में 97.6 फीसदी अंकों के साथ काश्वी कपूर दूसरे स्थान पर हैं। संस्थान में सीबीएससी बोर्ड 12वीं के कुल 36 विद्यार्थी हैं। सभी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। 

विद्यालय प्रशासन ने इस पर खुशी जाहिर की है। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचिका शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी छात्रों को ऑनलाइन क्लास दी गई। उनके हर सवाल का जवाब दिया गया। शिक्षा को किसी भी तरह से बाधित नहीं होने दिया गया। इसका परिणाम सामने है। संस्थान के सभी 36 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इसमें 14 छात्र और 22 छात्राएं हैं। टॉप-14 में सिर्फ छात्राएं शामिल हैं। कोई भी छात्र टॉप में जगह नहीं बना सका है। कुल 14 छात्राओं ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया है। 

सुहानी कुमार ने ह्यूमैनिटीज में 98.60 अंकों के साथ टॉप किया है। उन्होंने इंग्लिश और हिस्ट्री में 100-100, साइकॉलजी और मैथ में 99-99 तथा इकोनॉमिक्स में 95 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर साइंस स्ट्रीम की काश्वी कपूर रही हैं। काश्वी को 97.6 फीसदी अंक मिले हैं। काश्वी ने इंग्लिश में 99, फिजिक्स और केमिस्ट्री में 95, मैथ्स में 99 और पेंटिंग में 100 अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की दिव्यांशी चौहान हैं। दिव्यांशी को 97.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। दिव्यांशी ने इंग्लिश, हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में 99-99 अंक, साइकोलॉजी में 95 और फिजिकल एजुकेशन में 94 मार्क प्राप्त किया है। चौथे नंबर पर ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की तुश्ती मोज़ा को 97% मार्क मिले हैं। 

कॉमर्स में इशिका जैन को 96.6 प्रतिशत मार्क मिले हैं। इशिका इन अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की अश्मी एम कटियार 95.8% अंकों के साथ टॉप 14 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। साइंस स्ट्रीम की सलोनी को 95.6 फीसदी अंक मिले हैं। कॉमर्स की नूर मेहरा को 95.4% अंक मिले हैं। साइंस की अनन्या भारद्वाज और शिवांशी गुप्ता को 95.4% अंक मिले हैं। कॉमर्स में प्रत्यकांक्षा गुधेनिया को 95.4 फीसदी अंक मिले हैं। साइंस में दीक्षा भटेजा को 95.2 फ़ीसदी और ह्यूमैनिटीज की गीतिका स्वरूप को 95% मार्क्स मिले हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सभी छात्र इस सफलता से उत्साहित हैं। सत्र 2021-22 में 12वीं में पहुंचने वाले छात्रों का मनोबल इससे बढ़ेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.