सूरजपुर में बड़ा हादसा, कंटेनर अनियंत्रित होकर अल्टो गाड़ी पर पलटा, 2 की हालत नाजुक

Greater Noida BREAKING : सूरजपुर में बड़ा हादसा, कंटेनर अनियंत्रित होकर अल्टो गाड़ी पर पलटा, 2 की हालत नाजुक

सूरजपुर में बड़ा हादसा, कंटेनर अनियंत्रित होकर अल्टो गाड़ी पर पलटा, 2 की हालत नाजुक

Tricity Today | कंटेनर अनियंत्रित होकर अल्टो पर पलटा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में रविवार की शाम को एक हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा के तिलपता से कुछ लोग अल्टो गाड़ी में सवार होकर नोएडा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में घंटा के पास अल्टो गाड़ी के ऊपर एक कंटेनर पलट गया। कंटेनर के नीचे अल्टो गाड़ी आ गई। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार 2 लोगों को गंभीर चोट आई है। उनको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

सूरजपुर घंटा चौक के पास हुआ हादसा
सूरजपुर पुलिस ने बताया कि यह हादसा घंटा चौक के पास हुआ है। एक अल्टो गाड़ी तिलपता की तरफ से आ रही थी और नोएडा की तरफ जा रही थी। पुलिस ने बताया कि जैसे ही गाड़ी सूरजपुर घंटा चौक के पास पहुंची। तभी अल्टो के ऊपर एक कंटेनर पलट गया। बताया जा रहा है कि कंटेनर तेज रफ्तार से मुड़ रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित होकर वह अल्टो के ऊपर पलट गया। 

2 लोगों की हालत नाजुक
इस हादसे में गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी में सवार लोगों को तत्काल अस्पताल में एडमिट कराया गया। बताया जा रहा है कि अल्टो गाड़ी में सवार 2 लोगों की हालत नाजुक है। इस हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया था। हालांकि, पुलिस ने क्रेन के माध्यम से कंटेनर को हटाकर यातायात सामान्य करवाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.