चौधरी विद्या राम को पुष्पांजलि देने पहुंचे सुरेंद्र सिंह नागर और अशोक कटारिया

श्रद्धांजलि : चौधरी विद्या राम को पुष्पांजलि देने पहुंचे सुरेंद्र सिंह नागर और अशोक कटारिया

चौधरी विद्या राम को पुष्पांजलि देने पहुंचे सुरेंद्र सिंह नागर और अशोक कटारिया

Tricity Today | चौधरी विद्या राम को श्रद्धांजलि दी गई

गुरुवार को चौधरी विद्या राम प्रधान की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कई बड़े नेता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में जिले लोग शामिल हुए। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और दादरी के विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने चौधरी विद्या राम को पुष्पांजलि अर्पित की।

सुरेंद्र नागर ने कहा, "चौधरी विद्या राम समाजसेवी, शिक्षाविद, मजदूर और किसानों की आवाज उठाने वाले थे। शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा संघर्ष करते रहे। उनका जाना समाज और जिले के लिए बड़ी क्षति है।" चौधरी विद्या राम प्रधान के निवास स्थान सफीपुर गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कई संस्थाओं ने शोक संदेश भेजकर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा मे परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र भाटी, सपा नेता दिनेश गुर्जर, पूर्व डीएसपी भारत सिंह, बले सिंह, रमन पाल, पूर्व एडीएम धीरेन्द्र पाल, जयकरन भाटी, पूर्व मंत्री हरीशचंद्र भाटी, दिल्ली नगर निगम के पार्षद चौधरी रोहतास, पूर्व प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी, एक्टिव सिटीजन टीम के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, वेदपाल प्रिंसिपल, मास्टर लज्जाराम भाटी, वुडहिल कंपनी के डायरेक्टर विवेक चौधरी, भाजपा नेता तेजा गुर्जर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौधरी, आर्य समाज के अध्यक्ष वीरेश भाटी शामिल हुए।

पिछले दिनों कोरोना महामारी के समय विद्या राम प्रधान को कोरोना संक्रमण होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां 4 जून को वह जिंदगी की जंग हार गए। प्रधानाचार्य वेदपाल ने कहा, "वह समाज की बुलंद आवाज थे। वह आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई है। उनकी कमी समाज में हमेशा महसूस होगी। शांत स्वभाव, मिलनसार और सादगी के लिए जाने जाने वाले गरीबों के मसीहा चौधरी विद्या राम प्रधान हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।" इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य धर्मवीर प्रधान, रणजीत सिंह, इंदरजीत सिंह टाइगर, फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर एडवोकेट, बालकिशन सिंह, अजीत सिंह और दशरथ सिंह एडवोकेट मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.