किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की कैद, 9 लोग बने गवाह

ग्रेटर नोएडा : किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की कैद, 9 लोग बने गवाह

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की कैद, 9 लोग बने गवाह

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दो साल पहले मामले की रिपोर्ट रबूपुरा कोतवाली में दर्ज की गई थी। केस की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निरंज कुमार ने की।

विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो जेपी भाटी ने बताया कि दो साल पहले रबूपुरा क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी संजू को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से आरोपी जेल में बंद है। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाख़िल की थी। जिसके बाद पुलिस ने केस में मज़बूत पैरवी की। 

केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर संजू को दोषी करार दिया। केस में कुल 9 गवाह पेश हुए। अदालत ने दोषी को दस वर्ष के कारावास के अलावा 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की रकम नहीं अदा करने पर डेढ़ वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.