बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन लूटी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

ग्रेटर नोएडा: बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन लूटी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन लूटी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Tricity Today | प्रतीकात्मक तस्वीर

गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया। क्षेत्र के बंबावड़ गांव के रास्ते पर बदमाशों ने महिला को रास्ता पूछने के लिए रोका। महिला इससे बिलकुल बेखरब थी कि बदमाशों का इरादा कुछ और है। जब वह रूकी, तो बदमाश उसकी सोने की चेन लूट कर भागने लगे। मगर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया और उन्हें घेर लिया। गांव वालों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा लोगों को चकमा देकर फरार हो गया।

घटना बुधवार की है। शाम को बंबावड़ गांव के राज सिंह की पत्नी मुकेश देवी अपने गांव वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव की आबादी से पहले बाइक सवार दो लोगों ने महिला को रोक लिया और उससे पता पूछने का दिखावा किया। इसके बाद एक बदमाश ने महिला से सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे। मगर महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग हरकत में आए। एक बदमाश जर्नादन, निवासी गांव खेड़ी, जनपद शामली को लोगों ने पकड़ लिया।

हालांकि दूसरा बदमाश मौके से बाइक से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी बदमाश की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बादलपुर पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.