1857 की क्रांति के शहीदों का यह गांव बनेगा स्मार्ट विलेज, जानिए ग्रामीणों को क्या सुविधाएं मिलेंगी

ग्रेटर नोएडा : 1857 की क्रांति के शहीदों का यह गांव बनेगा स्मार्ट विलेज, जानिए ग्रामीणों को क्या सुविधाएं मिलेंगी

1857 की क्रांति के शहीदों का यह गांव बनेगा स्मार्ट विलेज, जानिए ग्रामीणों को क्या सुविधाएं मिलेंगी

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से खास खबर है। अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के गदर में लड़ने वाले अट्टा गुजरान गांव के निवासी इंदर सिंह और नत्था सिंह को बुलंदशहर के कालाआम पर फांसी दी गई थी। अब यह गांव बनेगा स्मार्ट विलेज बनेगा। शुक्रवार को गांव में पहुंचे जेवर क्षेत्र के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने यह घोषणा की। गौतमबुद्ध नगर में हाईस्कूल की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आशी नागर से विधायक ने स्मार्ट विलेज के विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया है। इस गांव को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी बजट खर्च करेगी।

हाईस्कूल टॉपर आशी नागर ने विकास योजनाओं का शुभारंभ किया
विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि इस गांव के विकास पर खर्च होगी। धीरेंद्र सिंह ने ग्राम अट्टा गुजरान में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सौजन्य से 12 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ आशी नागर से करवाया। आशी ने गौतमबुद्ध नगर में हाईस्कूल की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान दीपिका नागर और राशि नागर छात्राएं भी मौजूद रहीं।

शानदार गांवों में शुमार होगा अट्टा गुजरान : धीरेंद्र सिंह
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा, "आज प्रदेश में कानून का राज है। प्रदेश का किसान खुशहाल है और व्यापारी सुरक्षित है। जेवर विधानसभा क्षेत्र में विगत 06 वर्षों से लगातार विकास कार्य जारी हैं। हमने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ग्राम अट्टा गुजरान में 12 करोड 50 लाख रुपए की धनराशि से सड़क, जलापूर्ति, ड्रेनेज, बारातघर और तालाबों का सौंदर्यीकरण जैसी अति आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।” उन्होंने आगे कहा, “सन 1857 में ग्राम अट्टा गुजरान के निवासी शहीद इंदर सिंह और शहीद नत्था सिंह को बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर फांसी दी गई थी, लेकिन आज यही गांव स्मार्ट विलेज बनकर जनपद के बेहतरीन गांव के रूप में स्थापित होगा। यह उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि होगी।”

चौपाल में बैठकर समस्याएं सुनीं
विकास कार्यों का शुभारंभ करने से पहले जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जन चौपाल के माध्यम से ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना। उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। विधायक ने गांव के बुजुर्गों के साथ बैठकर परिवार और आसपास के मुद्दों पर चर्चा की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.