पहले बाल कटवाने को लेकर हुई हाथापाई और चाकूबाजी, दो घायल अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा वाकया

दनकौर: पहले बाल कटवाने को लेकर हुई हाथापाई और चाकूबाजी, दो घायल अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा वाकया

पहले बाल कटवाने को लेकर हुई हाथापाई और चाकूबाजी, दो घायल अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा वाकया

Google Image | दनकौर में चौंकाने वाला मामला आया है

दनकौर के बिलासपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार को एक सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर दो व्यक्तियों में विवाद शुरू हुआ। देखते-देखते इसने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और चाकू बाजी हुई। घटना में एक पक्ष के 2 लोग घायल हो गए।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने दूसरे गुट के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक्शन लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

मामला बिलासपुर के इसेपुर गांव का है। गांव के निवासी पुखराज ने बताया कि बुधवार की सुबह उनका भाई गौरव और परिवार का ही मोहित सैलून में बाल कटवाने गए थे। इस दौरान पहले हेयर कटिंग को लेकर उनकी दूसरे दो लोगों से कहासुनी हो गई। इससे नाराज दोनों युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। सबने मोहित और गौरव पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें गौरव और मोहित दोनों को गंभीर चोट आई है। गौरव को ज्यादा जख्म है। इस दौरान आरोपियों ने मोहित और गौरव की सोने की चेन भी लूट ली। 

सूचना मिलते ही पीड़ितों के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोनू, दिलशाद, दानिश, अकरम और चांद के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दानिश और दिलशाद को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्दी दबोच लिया जाएगा। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.