सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्यों की 1.90 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

ग्रेटर नोएडा : सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्यों की 1.90 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्यों की 1.90 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

Tricity Today | सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्यों की 1.90 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

Greater Noida : कोतवाली बीटा-2 और नॉलेज पार्क पुलिस ने कुख्यात सुंदर भाटी गैंग के सदस्य नवीन भाटी और उसके भाई प्रवीण भाटी की करीब 1.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने यह कार्यवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की है। नवीन और प्रवीण भाटी गैंगस्टर सिंह राज भाटी के भतीजे हैं। 

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अनुपालन में अभियुक्त नवीन कुमार भाटी और प्रवीण कुमार भाटी निवासी G- 609 अल्फा दो की संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के ग्रेटर नोएडा की गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी में स्थित फ्लैट संख्या A 602 और A 502 जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये है, उसे कुर्क किया है। नवीन कुमार भाटी और प्रवीण कुमार भाटी दोनों भाई सिंहराज भाटी के भतीजे एवं सुन्दर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य है। एडीसीपी ने बताया कि दोनों भाइयों के द्वारा यह संपत्ति अवैध धन अर्जित करके खरीदी गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.