यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटा धान से भरा ट्रक, चालक और परिचालक घायल, ट्रैफिक थमा

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटा धान से भरा ट्रक, चालक और परिचालक घायल, ट्रैफिक थमा

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटा धान से भरा ट्रक, चालक और परिचालक घायल, ट्रैफिक थमा

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे पर धान लदा ट्रक पलट गया

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक का चालक और परिचालक घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर यातायात जाम लग गया। एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक सामान्य करने के लिए पुलिस और कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के जट्टारी से ट्रक में करीब 400 बोरी धान भरकर चालक ललित कुमार और परिचालक फुरकान शनिवार की देर रात चले थे। जब उनका ट्रक दनकौर क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली के नरेला मंडी के लिए जा रहा था। उसी दौरान सालारपुर अंडरपास के समीप नींद की झपकी आ जाने से ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद ट्रक एक्सप्रेसवे से अचानक नीचे जा गिरा।

इस भीषण हादसे में चालक और परिचालक ट्रक में फंस गए। उसी दौरान वहां से होकर गुजर रहे लोगों ने दोनों को फंसे हुए देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दे दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बारे में दनकौर पुलिस का कहना है कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.