बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष  ग्रेटर नोएडा आए, बार एसोसिएशन ने की दो बड़ी मांग

अच्छी खबर : बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष ग्रेटर नोएडा आए, बार एसोसिएशन ने की दो बड़ी मांग

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष  ग्रेटर नोएडा आए, बार एसोसिएशन ने की दो बड़ी मांग

Tricity Today | बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष ग्रेटर नोएडा आए

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पीके सिंह बुधवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। यहां जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन द्वारा उनका स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उपाध्यक्ष के समक्ष रखा। 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी और सचिव ऋषि टाइगर ने नए अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित चैम्बर्स के निर्माण हेतु सरकार से धनराशि दिलाये जाने और कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले अधिवक्ताओं के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की है। 

अधिवक्ताओं की समस्या सुनने के बाद उपाध्यक्ष पीके सिंह ने समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुकेश कर्दम, अवधेश शर्मा, राजीव शर्मा, देवी शरण शर्मा, ओम प्रकाश मधुर, चमन प्रकाश शर्मा, सुनील राव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.