मॉल में चोरी करते हुए शातिर महिलाओं की वीडियो वायरल, अब पुलिस कर रही है तलाश

ग्रेटर नोएडा : मॉल में चोरी करते हुए शातिर महिलाओं की वीडियो वायरल, अब पुलिस कर रही है तलाश

मॉल में चोरी करते हुए शातिर महिलाओं की वीडियो वायरल, अब पुलिस कर रही है तलाश

Tricity Today | मॉल में चोरी करते हुए शातिर महिलाएं

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित एक मॉल में चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मॉल में खरीदारी करने गई दो महिलाओं ने एक शोरूम से कीमती कपड़े चोरी कर लिए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे ने महिलाओं को कपड़े चोरी करते हुए कैद कर लिया। पता चलने पर शोरूम मालिक ने दोनों महिलाओं के खिलाफ बीटा-दो कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से महिलाओं की तलाश कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉल में खरीदारी करने गई दो महिलाओं ने एक शोरूम से कीमती कपड़े चोरी कर लिए। शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोरी की वारदात कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना के बाद दोनों महिलाएं एक साथ दुकान से बाहर निकलीं और फरार हो गईं। 

दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। महिलाओं का दुकान से कपड़े चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिलाओं की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही पुलिस आरोपी दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.