ग्रेटर नोएडा वेस्ट गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य जतिंदर सिंह का कोरोना से निधन, यथार्थ अस्पताल में थे भर्ती

दुखद : ग्रेटर नोएडा वेस्ट गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य जतिंदर सिंह का कोरोना से निधन, यथार्थ अस्पताल में थे भर्ती

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य जतिंदर सिंह का कोरोना से निधन, यथार्थ अस्पताल में थे भर्ती

Tricity Today | जतिंदर सिंह

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जतिंदर सिंह का मंगलवार की सुबह कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए निधन हो गया है। वह करीब एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। जिसके बाद उनको यथार्थ अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर उन्होंने मंगलवार की सुबह करीब 4:00 बजे दम तोड़ दिया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गुरुद्वारे कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह ने बताया कि जतिंदर सिंह 43 साल की उम्र में हमको छोड़कर चले गए हैं। वह सूरजपुर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उनका बेटा गौर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करता है। उनके अचानक चले जाने के बाद उनके परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे गुरुद्वारे कमेटी के सदस्य को दुख हुआ है।

गुरुद्वारे कमेटी के सदस्य आरएस उप्पल ने बताया कि जतिंदर सिंह काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर पाएगा। वह गुरुद्वारे में काफी लग्न भाव से सेवा करते थे। जब भी गुरुद्वारे में लंगर लगता था तो वह सेवा के रूप में सबसे आगे खड़े होते थे। गुरुद्वारे प्रबंधक कमेटी ने उनके निधन पर दुख व्यतीत किया है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.