मर्चेंट नेवी अफसर के घर डकैती डालने वाला डॉलर एक्सचेंज करने पहुंचा, पुलिस ने घेरा तो चलाई गोली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मुठभेड़ : मर्चेंट नेवी अफसर के घर डकैती डालने वाला डॉलर एक्सचेंज करने पहुंचा, पुलिस ने घेरा तो चलाई गोली

मर्चेंट नेवी अफसर के घर डकैती डालने वाला डॉलर एक्सचेंज करने पहुंचा, पुलिस ने घेरा तो चलाई गोली

Google Image | मुठभेड़ घायल बदमाश

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर है। शहर में मर्चेंट नेवी ऑफिसर के घर डकैती डालने वाले को पुलिस ने सबक सिखाया है। मंगलवार की देर शाम बिसरख पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है। घायल बदमाश ने 4 सितंबर 2022 को बीटा-2 थानाक्षेत्र में डकैती डाली थी। 4 सितंबर की रात बदमाशों ने मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर सर्वज्ञ जैन के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर चलाई गोली
मंगलवार की देर शाम बिसरख पुलिस को जानकारी मिली कि ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने वाला एक बदमाश डॉलर बदलवाने के लिए सूरजपुर के पास आने वाला है। बिसरख पुलिस ने पूरे इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार पुलिस से बचकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में डकैत को गोली लगी
बिसरख कोतवाली के एसएचओ ने बताया कि सामने से फायरिंग हुई तो जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम की एक गोली बदमाश को लगी। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है।

मर्चेंट नेवी अफसर के घर डकैती डालने वाला गिरफ्तार
इंस्पेक्टर अनिल राजपूत ने बताया कि बिसरख पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश राजू घायल हुआ है। उस पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित था। वह टांग में गोली लगने से घायल हो गया है। बदमाश के कब्जे से 1,100 डॉलर्स, बाइक और तमंचा बरामद हुए हैं। बदमाश राजू पर लगभग दर्जनभर लूट डकैती, लूट, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर अधिनियम के मुकदमे पंजीकृत हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.