एक्सप्रेसवे पर फटा टायर तो पुलिस को किया याद, पीआरवी मैकेनिक लेकर पहुंची

ग्रेटर नोएडा : एक्सप्रेसवे पर फटा टायर तो पुलिस को किया याद, पीआरवी मैकेनिक लेकर पहुंची

एक्सप्रेसवे पर फटा टायर तो पुलिस को किया याद, पीआरवी मैकेनिक लेकर पहुंची

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida : दादरी कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का टायर फटने पर परेशान पीड़ित परिवार की पुलिस ने मदद की। सुनसान इलाके में समय पर मदद मिलने पर परिवार ने पुलिस की काफी प्रशंसा की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार कि रात जसविन्द्र सिंह द्वारा सूचना दी गई की वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद से होशियारपुर, पंजाब जा रहे थे। तभी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात सुनसान स्थान पर उनकी गाड़ी का टायर एक पत्थर से टकराकर फट गया है। उन्हे आस-पास कोई सहायता नहीं मिल पा रही है। 

इस सूचना पर पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए काॅलर से फोन पर बात की गई और घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो काॅलर और उनका परिवार अत्याधिक परेशान था। पुलिसकर्मियों द्वारा कस्बा दादरी से मैकेनिक की व्यवस्था कर काॅलर के पास पहुंचकर उनकी गाडी को सही कराकर उन्हे सकुशल उनके गन्तव्य स्थान को रवाना किया गया। पीआरवी कर्मियों द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य के लिए काॅलर जसविंदर सिंह व उनके परिजनों द्वारा पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों का आभार जताया गया व उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.