शादी के 15 साल बाद महिला अपने घर से गायब, मायके वालोें ने ससुराल पर लगाया आरोप

ग्रेटर नोएडा : शादी के 15 साल बाद महिला अपने घर से गायब, मायके वालोें ने ससुराल पर लगाया आरोप

शादी के 15 साल बाद महिला अपने घर से गायब, मायके वालोें ने ससुराल पर लगाया आरोप

Google Photo | Symbolic Photo

ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित अपने मायके आई एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर महिला मायके आई थी। जिसके बाद से वह गायब है। परिजनों ने बीटा दो कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। 

ऐच्छर गांव के रहने वाले जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी सुंदरी की शादी 15 साल पहले मुर्शदपुर गांव के रहने वाले के एक युवक के साथ की थी। 25 फरवरी को उसकी बेटी अपने मायके आई थी। इसके बाद वह 8 मार्च से घर से लापता है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला परेशान चल रही थी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर महिला को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.