पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

Greater Noida Breaking : पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान

Tricity Today | पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने नहर में लगाई छलांग

Greater Noida : गुरुवार की सुबह ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने पारिवारिक क्लेश के चलते नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नहर में कूदकर महिला की जान बचाई है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित कोट पुल से एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। वहां से निकलने वाले राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस और पीआरवी को दी। पुलिस और पीआरवी ने तत्परता दिखाते हुए नहर में कूदकर महिला को नहर से बाहर निकाला है।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच पता चला है कि महिला ने पारिवारिक क्लेश के चलते नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने महिला को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में एडमिट करवाया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.