युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने जरूरतमंद लोगों को किया राशन वितरित

ग्रेटर नोएडा : युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने जरूरतमंद लोगों को किया राशन वितरित

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने जरूरतमंद लोगों को किया राशन वितरित

Tricity Today | जरूरतमंद लोगों को किया राशन वितरित

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गौतमबुद्ध नगर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया है। इस दौरान काफी लोगों को फ्री में राश दिया गया। उनका कहना है कि आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

अन्नू पंडित जिला ने कहा कि पिछले साल से पूरी दुनिया सबसे बड़ी महामारी कोरोना से जूझ रही है। महामारी के कारण आर्थिक गतिविधियों, नौकरी, व्यापार, व्यवसाय, दुकानदारी और रोजनदारी आदि पर भी असर पड़ा है। इससे कमजोर तबके के रोजाना कमाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले लोगों पर गहरा असर पड़ा है। संकट की इस घड़ी में सर्व समाज के सभी वर्गों को राहत देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी राशनकार्ड लाभार्थियों को सरकारी दुकानों के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क राशन वितरण करा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि जन कल्याण के लिए ऐसी ऐतिहासिक योजना सायद ही किसी देश में इतने बड़े पैमाने पर चलाई जा रही हो। एक राष्ट्र एक राशनकार्ड से देश के किसी भी कोने पर रहने वाला परिवार कही से भी राशन प्राप्त कर सकता है। देश के तकरीबन अस्सी करोड़ लोगों को इस प्रशंसनीय योजना का लाभ मिल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.