धूमधाम से मनाई गुरु नानक देव की जयंती, गौर सिटी में उमड़े श्रद्धालु

Greater Noida West : धूमधाम से मनाई गुरु नानक देव की जयंती, गौर सिटी में उमड़े श्रद्धालु

धूमधाम से मनाई गुरु नानक देव की जयंती, गौर सिटी में उमड़े श्रद्धालु

Tricity Today | गौड़ सिटी में गुरु नानक देव का 553वा जन्मदिवस

Greater Noida West : गुरुद्वारा सिंह सभा गौड़ सिटी में गुरु नानक देव का 553वा जन्मदिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस से पूर्व गुरुद्वारा साहिब से 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रभात फेरियो का आयोजन किया गया, जिनका गंतव्य क्रॉसिंग, गौर सिटी, नोएडा वेस्ट के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले गुरुघर के प्रेमियों का निवास स्थान था। गुरुपर्व पर गुरुद्वारा साहिब को बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही गुरूघर के प्रेमी मत्था टेकने के लिए आना आरंभ हो गए थे।

गुरु के कार्यों पर प्रकाश डाला
सुबह 9.30 बजे अखंड पाठ की समाप्ति के पश्चात रागी साहबान भाई प्रीतिपाल सिंह (हजूरी रागी जत्था), गुरमुख कीर्तनी जत्था (दिल्ली वाले) भाई मलकीत सिंह (हजूरी रागी जत्था अमृतसर) ने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा मंत्रमुग्ध कर दिया अंत में कथावाचक भाई मंगल सिंह ने गुरु कथा द्वारा गुरु के कार्यों और उनके जीवनदर्शन पर प्रकाश डाला।

निवासियों ने गुरु के लंगर का स्वाद चखा
अंत में 2 बजे दीवान की समाप्ति के पश्चात गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें भारी संख्या में गुरुघर के प्रेमियों और विभिन्न समुदाय के लोगों सिंघम गौड़ सिटी नोएडा वेस्ट के निवासियों ने भारी संख्या में गुरु के लंगर का स्वाद चखा। शाम काल को भी कीर्तन, कथा का कार्यक्रम  आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाई चमनप्रीत सिंह (कलगीधर संगीत जत्था) गुरुवाणी के कीर्तन द्वारा गुरूघर के प्रेमियों को निहाल करेंगे। रात्रि का कार्यक्रम 10 बजे तक चलेगा गुरु का लंगर दूध और जलेबी के प्रसाद का वितरण सभी निवासियों को किया जाएगा। दीवान का संचालन अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने किया।

सम्पूर्ण प्रकाश पर्व की व्यवस्था का संचालन 
 उपाध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह की देख रेख में था, जिसमें मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य आरएस उप्पल, नरेंद्र सिंह बब्बर, आरएस अरोड़ा, दीपिंदर सिंह आदि ने पूर्ण सहयोग दिया। इस बार गुरु महाराज का प्रकाश पर्व एवं दीवान नवनिर्मित हाल में आयोजित किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.