गुरुकुल म्यूजिक फाउंडेशन ने बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां, वृद्धों के लिए किया म्यूजिक थेरेपी का आयोजन 

Greater Noida News : गुरुकुल म्यूजिक फाउंडेशन ने बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां, वृद्धों के लिए किया म्यूजिक थेरेपी का आयोजन 

गुरुकुल म्यूजिक फाउंडेशन ने बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां, वृद्धों के लिए किया म्यूजिक थेरेपी का आयोजन 

Tricity Today | गुरुकुल म्यूजिक फाउंडेशन ने बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां

Greater Noida News : नलगढ़ा स्थित ए टू जेड फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम 'खुशियों की ओर' में गांधी-शास्त्री जयंती और अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल म्यूजिक फाउंडेशन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। संगीतकार आनंद मिश्र, उपेंद्र मिश्रा और रोहित प्रियदर्शन ने बापू के प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे', 'रघुपति राघव राजा राम' आदि भजन गाकर समां बांध दिया। साथ ही बुजुर्गों के लिए म्यूजिक थेरेपी का आयोजन किया गया। इससे पहले सभी ने बापू और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

बुजुर्गों को बांटे फल और मिष्ठान
इस अवसर पर समाजसेवी संजय श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा, और डॉ. अजय कुमार और उपेंद्र मिश्रा ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे लोगों को फल और खाद्य मिष्ठान वितरित किए। वृद्धाश्रम के संचालक अशोक कुमार ने कहा कि हमें बुजुर्गों को हर रूप से खुशियां देनी चाहिए, क्योंकि बुजुर्ग ही परिवार की शान होते हैं।

ये भी रहे मौजूद
इस मौके पर संजय श्रीवास्तव नाटी, ए टू जेड फाउंडेशन के संचालक अशोक कुमार, दीक्षा, रोहित प्रियदर्शन, सौरभ और विवेक झा आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.