तुगलपुर गांव में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

Greater Noida News : तुगलपुर गांव में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

तुगलपुर गांव में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपी

Greater Noida News : सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के चक्कर में लोग आजकल नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे है। कोई वाहनों से स्टंट करता है तो कोई हथियारों का प्रदर्शन करता है। सिर्फ सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स पाने के लिए लोग ऐसी हरकतें करते नजर आते है। कई बार यही हरकतें उल्टा पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ नॉलेज पार्क क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने वालों के साथ हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला
दरअसल, मंगलवार शाम से एक हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया कि वीडियो नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव के शिव गार्डेन में एक सगाई कार्यक्रम में शूट किया गया है। वीडियो में एक युवक हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नॉलेज पार्क पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष फायरिंग करते युवक की पहचान बुलंदशहर के हसनपुर निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी नॉलेज पार्क का बयान
थाना प्रभारी नॉलेज पार्क विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर तुगालपुर गांव से संबंधित एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से एक लाइसेंस 32 बोर की पिस्टल भी बरामद हुई है। लाइसेंस कैंसिलेशन की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.