बादलपुर गांव में दबंगई दिखाने के लिए की हर्ष फायरिंग, 12 लोग घायल, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

ग्रेटर नोएडा : बादलपुर गांव में दबंगई दिखाने के लिए की हर्ष फायरिंग, 12 लोग घायल, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

बादलपुर गांव में दबंगई दिखाने के लिए की हर्ष फायरिंग, 12 लोग घायल, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बादलपुर गांव में सोमवार शाम को घुड़चढ़ी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इस मामले में मंगलवार को बादलपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है। पुलिस समारोह की वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
मिली जानकारी के अनुसार बादलपुर गांव में सोमवार शाम को सुंदर के दो बेटों की घुड़चढ़ी चल रही थी। इसी दौरान लाइसेंसी हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग में किरणपाल, पुजारी आशीष तिवारी, रितिक, रिया और शिवम समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान हुई
एसीपी ग्रेटर नोएडा द्वितीय योगेंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग लाइसेंसी बंदूक से की गई। प्राथमिक जांच में जानकारी हुई है कि बंदूक की नाल नीचे करके फायरिंग की गई। जिससे छर्रे जमीन से टकराकर आसपास मौजूद लोगों के पैरों में जा लगे। कई लोगों की गंभीर चोट आई है। लाइसेंसधारी राहुल निवासी बुलंदशहर बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बंदूक को जब्त कर लाइसेंस रद्द करने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी बुलंदशहर को भेजी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.