हाथ जोड़कर यूपी वालों को किया राम-राम, हरियाणवी डांस से मचाया धमाल

अयोध्या पहुंची सपना चौधरी : हाथ जोड़कर यूपी वालों को किया राम-राम, हरियाणवी डांस से मचाया धमाल

हाथ जोड़कर यूपी वालों को किया राम-राम, हरियाणवी डांस से मचाया धमाल

Google Image | सपना चौधरी

Greater Noida Desk : भारत के करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाली सपना चौधरी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पहुंची। उन्होंने मंच पर डांस करके एक बार फिर लोगों को अपना दीवाना बना लिया। सपना चौधरी ने प्रसिद्ध गाने "तेरी आंखों का यो काजल पर जमकर ठुमके लगाए" इस दौरान सपना चौधरी की फोटो अपने मोबाइल में कैद करने वाले लोगों की होड़ लगी रही।

अयोध्या आकर मन को शांति मिली : सपना चौधरी
अयोध्या महोत्सव के मंच पर सपना चौधरी के आते ही पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। मंच पर सपना चौधरी ने कहा, "जहां तक मेरी आवाज जा रही है, सभी को हाथ जोड़कर राम-राम। अयोध्या आने पर इतना मान सम्मान देखकर फूली नहीं समा रही हूं। सच्चाई यह है कि अयोध्या आने पर मन को काफी शांति मिली।" महोत्सव में फिल्म अभिनेत्री निशा सिंह और अभिनेता विवेक पांडे भी मौजूद रहे।

पूरी दुनिया के लिए शोध का विषय : हरीश श्रीवास्तव
अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या के संस्कृति और संस्कार पूरी दुनिया के लिए शोध का विषय है। दुनिया के कई देशों में आज भी रामलीलाएं आदर्श और मर्यादा की शिक्षा प्रदान कर रही हैं। भारत लोक कला, लोक परंपरा और नृत्य की विभिन्न शैलियों को लेकर पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश में व्याप्त विभिन्न संस्कृतियों के आकर्षक रंगों का परिचय देने के लिए अयोध्या महोत्सव को एक अभियान की तरह लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.