ग्रेटर नोएडा में एचसीएल फाउंडेशन ने चलाया अभियान, पर्यावरण को बचाने की दिलाई शपथ 

World Environment Day : ग्रेटर नोएडा में एचसीएल फाउंडेशन ने चलाया अभियान, पर्यावरण को बचाने की दिलाई शपथ 

ग्रेटर नोएडा में एचसीएल फाउंडेशन ने चलाया अभियान, पर्यावरण को बचाने की दिलाई शपथ 

Tricity Today | जनजागरूकता कार्यक्रम

Greater Noida : पृथ्वी मां के लिए जीवन रेखा समान पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता का विशाल अभियान चलाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एचसीएल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेंटर फॉर डेवलपमेंट कम्युनिकेशन की अगुवाई में यह जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
कार्यक्रम की शुरुआत सिफर जया संस्था की संस्थापक मंजू मिन्हास द्वारा एक प्रस्तुति से हुई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से इस दिशा में अपना योगदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं के साथ ही मार्केट एसोसिएशन और स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से छात्रों ने "हमारी धरती हमारा भविष्य" विषय पर रंगारंग पोस्टर बनाकर अपने सुंदर विचारों को मुखरित किया।

नुक्कड़ नाटक
द्रोणाचार्य संस्थान के बच्चों ने तो नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा को लोकरंजक अंदाज में उजागर किया। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ भी ली। इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, प्रबंधक प्रशांत समाधिया सहित सेक्टर ओमेगा ग्रीन वन, गामा वन और बीटा टू के व्यापारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.