ग्रेटर नोएडा के हिमांशु नागर को इंडिया वाटर वीक में मिला पहला स्थान, गृह मंत्रालय ने किया सम्मानित

गर्व की बात : ग्रेटर नोएडा के हिमांशु नागर को इंडिया वाटर वीक में मिला पहला स्थान, गृह मंत्रालय ने किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा के हिमांशु नागर को इंडिया वाटर वीक में मिला पहला स्थान, गृह मंत्रालय ने किया सम्मानित

Tricity Today | गृह मंत्रालय ने किया सम्मानित

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक में केंद्रीय जल शक्ति विभाग में कार्यत कर रहे हिमांशु नागर को सम्मानित किया गया है। उन्हें देशभर में उत्कृष्ट कार्य को लेकर प्रथम स्थान मिला है। हिमांशु नागर मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव के निवासी हैं। नागर को पुरस्कार मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।

एक्सपो मार्ट में हिमांशु नागर को गृह मंत्रालय सीडब्ल्यूसी चीफ डायरेक्टर और चेयरमैन ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। हिमांशु को पुरस्कार मिलने के बाद उन्हें जिलेभर के लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। यह अवार्ड मिलना उनके लिए गर्व की बात है। हिमांशु नागर के बड़े भाई अरविंद नागर आयकर विभाग दिल्ली में स्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनकी बड़ी बहन रश्मी नागर प्राइमरी स्कूल तिलपता स्कूल में प्रधानाचार्य है और पिता खुद कृषि मंत्रालय सेवानिवृत्त है।

मंगलवार को एक्सपो मार्ट में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की थी। 40 से अधिक देशों के दो हजार से ज्यादा प्रतिनिधिओं ने भाग लेने पहुंचे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी राष्ट्रपति से मिले।कार्यक्रम को योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल ने भी संबोधित किया था। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान देश और दुनिया भर से आए शोधकर्ता, उद्यमी, इंजीनियर और वैज्ञानिक जल संरक्षण, संवर्धन और जल स्रोतों के विकास पर चर्चा करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.