ग्रेटर नोएडा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद, अफसर बोले- 'खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया'

National Sports Day : ग्रेटर नोएडा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद, अफसर बोले- 'खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया'

ग्रेटर नोएडा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद, अफसर बोले- 'खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया'

Tricity Today | एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी और मलकपुर स्टेडियम में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Greater Noida : राष्ट्रीय खेल दिवस पर ग्रेटर नोएडा से एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी और मलकपुर स्टेडियम में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने के लिए भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी याद किया गया। यह पूरा कार्यक्रम जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशों पर किया गया।

कार्यकम में इन लोगों से लिया हिस्सा
उपक्रीडा अधिकारी अनीता नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, विशिष्ट अतिथि एसीपी महेंद्र सिंह देव उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और समाजसेवी सरदार मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, राजीव गोयल, सुशील भाटी, रविंदर सिंह, केके शर्मा, विजेंद्र सिंह आर्य, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद, चाचा हिंदुस्तानी, आलोक सिंह, सुनील प्रधान, रमेश चंदानी, ओम रायजादा और अफजल सेक्रेटरी किक बॉक्सिंग आदि लोग उपस्थित रहे। 

मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र के द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। उन्होंने बताया कि बालक और बालिका टीमों के मध्य हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। जिसका प्रथम मैच पंचशील बालक इंटर कॉलेज नोएडा एवं एस्टर पब्लिक स्कूल की बालिकाओं की टीम के साथ हुआ। जिसमें पेनल्टी शूट के द्वारा पंचशील बालिका हॉकी टीम विजई रही। जबकि दूसरा मैच बालक एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम और एस्टर स्कूल हॉकी टीम सेंटर की टीम के साथ खेला गया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा टीम सेंटर की टीम को दो गोल से पराजित कर दिया।

अफसर बोले, "खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया"
मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया इस संदेश को हमें साकार करना होगा। तभी हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए है। कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्राचार्य द्वारा व जिला खेल अधिकारी अनीता नागर ने उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों और विशिष्ट हस्तियों के प्रति आभार प्रकट एवं राष्ट्रगान के समूह गायन से हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.