19 साल तक सीधा-सादा लड़का था, पिता के साथ खेतीबाड़ी और मां का पूरा ध्यान रखता था, फिर अचानक...

अनिल दुजाना कैसे बना गैंगस्टर : 19 साल तक सीधा-सादा लड़का था, पिता के साथ खेतीबाड़ी और मां का पूरा ध्यान रखता था, फिर अचानक...

19 साल तक सीधा-सादा लड़का था, पिता के साथ खेतीबाड़ी और मां का पूरा ध्यान रखता था, फिर अचानक...

Tricity Today | अनिल दुजाना

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के निवासी और वेस्ट यूपी कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना एनकाउंटर के बाद लगातार सुर्ख़ियों में आ रहा है। जिसका मुख्य कारण यह है कि अनिल दुजाना की लाइफ बड़ी अजीब थी। वह कभी अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। गांव के बुजुर्ग लोगों का कहना है कि वह अपने पिता के अलावा अपनी मां का भी पूरा ध्यान रखता था। करीब 19 साल तक उसने अपने परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम किया, लेकिन फिर अचानक उसने एक हत्या कर दी। जिसके बाद पूरा जीवन बदल गया।अनिल दुजाना की उम्र करीब 42 साल थी। वह 19 साल तक अपने मां-बाप के साथ रहा। वह दसवीं पास था। 

अनिल को कभी गांव में ही लोग नहीं जानते थे और आज...
जिस स्कूल में अनिल दुजाना में पढ़ाई की, उस स्कूल के प्रिंसिपल रूप नागर का कहना है कि अनिल 19 साल तक एक सामान्य लड़का था। अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। वह अधिकतर उनके पास कागज हस्ताक्षरित प्रमाणित करवाने के लिए आता था। उसको तब गांव के कुछ लोग ही जानते थे। फिर अनिल नागर ने पहला मर्डर 7 अक्टूबर 2002 में हरवीर पहलवान का किया था। 

अनिल और हरवीर की कोई दुश्मनी नहीं थी
उनका कहना है कि शुरुआत में तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि अनिल ऐसा भी कर सकता है, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो सब हैरान थे। अनिल की हरवीर से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसने एक व्यक्ति के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। उस व्यक्ति और हरवीर पहलवान की आपसी रंजिश थी। यह बताया जाता है कि हरवीर पहलवान की हत्या करने के लिए अनिल दुजाना को कुछ पैसे भी मिले थे। 

भगवान में थी आस्था, हर साल करवाता था विशाल भंडारा
अनिल दुजाना 4 भाई थे। एक भाई की हत्या काफी समय पहले हो गई थी। बाकी दो भाई दिल्ली में रहते हैं, जो अपना काम-धंधा करते हैं। अनिल के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि हर साल अनिल दुजाना अपने गांव में एक विशाल भंडारे का आयोजन करवाता है। भले ही वह कुख्यात बदमाश हो, लेकिन अधिकतर जय दादी सती के मंदिर पर हवन और पूजा करते हुए गांव के लोगों ने अनिल को देखा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.