कैसे मिलेगा टिकट और एंट्री, किस टाइम घर से निकलोगे और कैसे आओगे, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी

Auto Expo 2023 : कैसे मिलेगा टिकट और एंट्री, किस टाइम घर से निकलोगे और कैसे आओगे, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी

कैसे मिलेगा टिकट और एंट्री, किस टाइम घर से निकलोगे और कैसे आओगे, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी

Tricity Today | Indian Auto Expo 2023

Greater Noida/Indian Auto Expo 2023 : ऑटो एक्सपो 2023 ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहा है। इस बार 3 सालों के बाद ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। अंतिम बार वर्ष 2020 में यह गाड़ियों का मेला आयोजित किया गया था। उसके बाद कोरोना महामारी आ गई और वर्ष 2022 में ऑटो एक्सपो का आयोजन नहीं हुआ। अब एक साल देरी से ग्रेटर नोएडा में इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। जिसमें किस दिन से लगेगा? क्या टाइमिंग होगी? कब-कब लगेगा? कैसे आप ऑटो एक्सपो में एंट्री कर सकते हो? किस रूट से आ आ सकते हो? कौन-कौन सी वाहन कंपनियों ऑटो एक्सपो में आ रही है? आपको कैसे वाहन ऑटो एक्सपो में नजर आएंगे आदि सवालों का जवाब आपको इस स्टोरी में मिलेगा। 

कैसे खरीदोगे ऑटो एक्सपो 2023 का टिकट 
ऑटो एक्सपो 2023 मोटर शो के टिकट BookMyShow के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। इसकी कीमत 13 जनवरी के लिए 750 रुपए होगी। 14 जनवरी और 15 जनवरी के सप्ताहांत के लिए 475 रुपए और बाकी दिनों के लिए 350 रुपए है। प्रदर्शनी स्थल पर सम्मेलन सुविधाएं, लाउंज, व्यापार केंद्र, फूड कोर्ट, पार्किंग और अन्य सुविधाएं होगी।

आप कैसे ऑटो एक्सपो तक आओगे
इंडिया एक्सपो मार्ट दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों के साथ सड़कों और मेट्रो रेल नेटवर्क के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां 8 लेन ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा, मेट्रो और पर्सनल और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। दावा किया जाता है कि इस स्थल में लगभग 8,000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।

क्या होगी टाइमिंग
11 और 12 जनवरी को मीडिया क्लास
13 जनवरी को बिजनेस क्लास
13 से 14 जनवरी तक आम जनता के लिए
11 और 12 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक
14 और 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक
16 और 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक
18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक
एंट्री हर दिन शो बंद होने से 30 मिनट पहले बंद कर होगी

ऑटो एक्सपो 2023 में क्या-क्या होगा
एमयूवी और एसयूवी कार
दोपहिया
तिपहिया
विशेष वाहन
अवधारणा वाहन
वाणिज्यिक वाहन (ट्रक और बसें)
विंटेज कारें
सुपर कार और बाइक
टायर और ट्यूब
तेल कंपनियां
ऑटोमोटिव डिजाइन
ऑटो बीमा कंपनियां

ऑटो एक्सपो 2023 में ये कंपनियां नजर आएंगी 
मारुति सुजुकी
हुंडई मोटर इंडिया
टाटा मोटर्स
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर
किआ इंडिया
एमजी मोटर इंडिया
रेनॉल्ट इंडिया

इलेक्ट्रिक कारों में ये कंपनियां नजर आएंगी
BYD India
Tork Motors
Okinawa Autotech
Hero Electric
Log9 Material
ELMoto
Matter Motorworks
CE Info Systems
Sibros Technologies India
Omjay Eeve
Autoline E-Mobility
Hop Electric
Devot Motors
MTA E-Mobility
Greaves

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.