गौतमबुद्ध नगर के सैकड़ों वकील हापुड़ के लिए रवाना, जिला न्यायालय में फिर कामकाज ठप

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर के सैकड़ों वकील हापुड़ के लिए रवाना, जिला न्यायालय में फिर कामकाज ठप

गौतमबुद्ध नगर के सैकड़ों वकील हापुड़ के लिए रवाना, जिला न्यायालय में फिर कामकाज ठप

Tricity Today | सैकड़ों वकील हापुड़ के लिए रवाना

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सभी वकील हापुड़ के लिए रवाना हो गए हैं। आज एक बार फिर जिला न्यायालय में कामकाज ठप गया है। करीब 200 से ज्यादा वकील अपने चेंबर में ताला लगाकर हापुड़ के लिए रवाना हो गए हैं। हापुड़ में वकीलों का प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जिले के 200 से ज्यादा वकील रवाना हो गए हैं। इसकी वजह से मंगलवार को पूरे दिन जिला न्यायालय में कामकाज ठप रहेगा।

हापुड़ के वकीलों ने गौतमबुद्ध नगर के अधिवक्ताओं से मांगी मदद
गौतमबुद्ध नगर दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी ने बताया कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में वकीलों के भीतर काफी रोष है। हापुड़ दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन ने गौतमबुद्ध नगर के वकीलों से मदद मांगी। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर के वकील हापुड़ के लिए रवाना हो गए हैं। इस वजह से आज मंगलवार को पूरे दिन जिला न्यायालय में कामकाज ठप रहेगा।

कैसे शुरू हुआ मामला
आपको बता दें कि बीते 29 अगस्त को हापुड़ में वकीलों के ऊपर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी थी। इसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में वकीलों में भयंकर रोष व्याप्त हो गया। काफी समय तक उत्तर प्रदेश की कई न्यायालय प्रभावित हुई। आज भी कई जिलों में कामकाज ठप पड़ा है। मामला 26 अगस्त शुरू हुआ था, जब एक महिला वकील अपने पिता को लेकर जा रही थी। महिला वकील ने पीछे बाइक पर चलने वाले एक कांस्टेबल पर घूरने के आरोप लगाए थे। वह विवाद आज इतना बढ़ गया है कि उत्तर प्रदेश के काफी जिला न्यायालय में कामकाज ठप गया है। हालांकि सरकार इस मामले में एक्शन ले रही है। अभी तक हापुड़ के कई पुलिस कर्मियों का तबादला दूसरे जिले में कर दिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.