परी चौक पर ट्रैफिक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे, पुलिस हालात सम्भालने में जुटी

Traffic Advisory : परी चौक पर ट्रैफिक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे, पुलिस हालात सम्भालने में जुटी

परी चौक पर ट्रैफिक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे, पुलिस हालात सम्भालने में जुटी

Tricity Today | परी चौक पर ट्रैफिक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे

Greater Noida News : त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर इस समय हजारों वाहन फंसे हुए हैं। सूरजपुर की तरफ से कासना की तरफ जाने वाले मार्ग पर कैलाश अस्पताल से जाम शुरू होकर P3 गोल चक्कर से पहले तक जाम लगा हुआ। वही कासना से आने वाले वाहनों के लिए परी चौक से जाम शुरू होकर तुगलपुर गोल चक्कर तक जाम लगा हुआ है।

आज धनतेरस का त्यौहार है। लोग अपने परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिए निकले हैं। इस दौरान परी चौक पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। सैकड़ों वाहन इस जाम में फंसे हुए हैं। मौके पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद है जो यातायात को सामान्य करवाने में लगी हुई है। वहीं, पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की भी अपील की है।

ग्रेटर नोएडा के अलावा नोएडा में भी अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा हुआ है। नोएडा सेक्टर 18, सेक्टर 27, सेक्टर 5, सेक्टर 12/22, भंगेल और सलारपुर में भी जाम लगा हुआ है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी जाम लगा हुआ है। एक्सप्रेसवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए है। जिसके दो कारण मुख्य है। पहला कारण है कि त्यौहार होने के कारण लोग अपने घर वापस जा रहे हैं और शॉपिंग करने जा रहे हैं। दूसरा कारण यह है कि एक्सप्रेसवे पर कई महीनों से कार्य चल रहा है। एक्सप्रेसवे पर मरम्मत चलने के कारण सुबह और शाम जाम लगा रहता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.