लड़पुरा गांव में गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : लड़पुरा गांव में गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

लड़पुरा गांव में गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के लड़पुरा गांव में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ़्तार कर लिया है। इस मामले में मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करवाया था। पुलिस फ़रार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सेक्टर-ज़ू दो की रहने वाली अनुराधा की शादी करीब 7 महीने पहले लड़पुरा गांव के रहने वाले रोहित के साथ हुई थी। बुधवार की रात अनुराधा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। अनुराधा करीब चार महीने की गर्भवती भी थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अनुराधा की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति रोहित और उसके परिवार के 6 अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने कारवाई करते हुए मृतका के पति रोहित और सास शीला को गिरफ़्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.