मनचाहा दहेज न मिलने पर पति ने बनाई अश्लील वीडियो, पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

ग्रेटर नोएडा : मनचाहा दहेज न मिलने पर पति ने बनाई अश्लील वीडियो, पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

मनचाहा दहेज न मिलने पर पति ने बनाई अश्लील वीडियो, पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : दहेज के लिए उत्पीड़न के मामले दिन प्रतिदिन सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव में देखने को मिला है। गांव मैं एक पति को मनचाहा दहेज न मिलने पर उसने अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

करते थे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न 
मेरठ थाना इंचोली शमशेर नगर निवासी सतवीर ने अपनी बेटी आरती शर्मा की शादी करीब 7 साल पहले मुकुट शर्मा से की थी। मुकुट शर्मा रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव जोनचाना का रहने वाला है  शादी होने के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए आरती शर्मा का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़ित को घर से बाहर निकाल दिया। 

वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल 
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर अधिक दहेज लेकर आने की मांग करता था। मुकुट अपनी पत्नी को वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करता था। पीड़ित ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति मुकुट सहित अशोक और भूपेंद्र जेठ रजनी जेठानी, मीना और पूनम ननंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस का बयान 
कोतवाली प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.