19 से 25 अक्टूबर तक होगी भव्य कालीबाड़ी दुर्गा पूजा, बंगाल से आई माता की मूर्ति

Greater Noida : 19 से 25 अक्टूबर तक होगी भव्य कालीबाड़ी दुर्गा पूजा, बंगाल से आई माता की मूर्ति

19 से 25 अक्टूबर तक होगी भव्य कालीबाड़ी दुर्गा पूजा, बंगाल से आई माता की मूर्ति

Tricity Today | समिति के सदस्यों ने दी जानकारी

Greater Noida News : जब ग्रेटर नोएडा शहर ठीक से बस भी नहीं था, तब से कालीबाड़ी दुर्गा पूजा की जा रही है। हर साल शारदीय नवरात्रि में "ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति" के द्वारा दुर्गा पूजा की जाती है। इस बार भी शहर में धूमधाम के साथ 23वीं दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

दुर्गा की 14 फुट ऊंची प्रतिमा आई
समिति के सदस्य देवश्री मुखर्जी ने बताया कि इस बार 19 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक विशाल स्तर पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें माता दुर्गा की 14 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। मां दुर्गा की प्रतिमा को बंगाल के मशहूर कारीगरों ने बनाया है। वहीं से मूर्ति बनकर ग्रेटर नोएडा आ रही है। 

पूर्वी भारत की सांस्कृतिक देखने को मिली
समिति के सदस्य देवश्री मुखर्जी ने बताया कि इस दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई थी। उसे समय ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन सीईओ बृजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। अभी बार 23वीं दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस महापर्व में लोगों को बंगाल, त्रिपुरा और असम की सांस्कृतिक देखने को मिलेगी। 

समिति में 460 सदस्य
समिति के सदस्य अरविंद दत्ता ने बताया कि इस समिति में 460 सदस्य हैं और करीब 600 भक्त परिवार शहर से जुड़े हुए हैं। इतने बड़े स्तर पर नवरात्रि के दिनों में महापर्व का आयोजन साल में 5 दिन के लिए होता है। सामाजिक संस्थाओं के अलावा जिले में स्थित प्राइवेट स्कूल और यूनिवर्सिटी से भी मदद मिली है। पूरा शहर मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग आएंगे
इस कार्यक्रम की तैयारी के दौरान 15 अक्टूबर को एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्कूली बच्चे अपनी ड्राइंग के माध्यम से लोगों को आकर्षित करेंगे। इसके बाद कालीबाड़ी परिसर में पुस्तकालय का उद्घाटन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में हजारों लोग आएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.