अगर आप यमुना अथॉरिटी के आवासीय भूखंड आवंटी हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें

Yamuna Authority : अगर आप यमुना अथॉरिटी के आवासीय भूखंड आवंटी हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें

अगर आप यमुना अथॉरिटी के आवासीय भूखंड आवंटी हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : यमुना सिटी के आवासीय सेक्टर-18 और सेक्टर-20 में 5,300 आवंटियों में से 1,193 आवंटियों ने अपने प्लाॅट की रजिस्ट्री करवा ली हैं। जिन आवंटियों ने 31 जनवरी के बाद अपने प्लाॅट की रजिस्ट्री नहीं कराई हैं, अब उन आंवटियों को पहले साल एलॉटमेंट रेट का एक प्रतिशत ब्याज देना पड़ेगा। इसी तरह यदि दो साल बाद रजिस्ट्री कराते हैं तो दो प्रतिशत ब्याज देना होगा। यह ब्याज आवंटन दर पर देना होगा।

21 हजार आवंटियों के प्लॉट हैं
यमुना अथाॅरिटी ने 2009 में सेक्टर-18 और सेक्टर-20 में 300, 500, 1000, 2000 और 4000 वर्ग मीटर साइज के 21 हजार आवासीय प्लाॅट की स्कीम निकाली थी। अथाॅरिटी ने इनमें से 5,300 आवंटियों को 31 जनवरी 2023 तक अपने प्लाॅट की रजिस्ट्री कराने के लिए नोटिस जारी किया था। अथाॅरिटी ने बोर्ड बैठक में इन आवंटियों को 31 जनवरी तक रजिस्ट्री बगैर किसी ब्याज के कराने की छूट प्रदान की थी।

हर साल ब्याज दर बढ़ती जाएगी
अब 31 जनवरी 2023 तक 5,300 आवंटियों में से 1,193 ने अपने प्लाॅट की रजिस्ट्री करा ली हैं। जबकि बाकी आवंटियों ने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई हैं। अब ऐसे सभी आंवटियों को रजिस्ट्री नहीं कराने पर आवंटन दर का पहले साल एक प्रतिशत ब्याज देना होगा। दूसरे साल दो प्रतिशत देना होगा। इसी तरह साल दर साल यह ब्याज की दर बढ़ती चली जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.