बिसरख और दनकौर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, विवाद सुलझाने गए थे और खुद पिट गए

गौतमबुद्ध नगर : बिसरख और दनकौर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, विवाद सुलझाने गए थे और खुद पिट गए

बिसरख और दनकौर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, विवाद सुलझाने गए थे और खुद पिट गए

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के झालड़ा गांव में बीती रात को एक पुलिसकर्मी के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, थाना बिसरख क्षेत्र में भी एक पुलिसकर्मी के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पहला मामला
पुलिस ने बताया कि थाना दनकौर में तैनात कांस्टेबल रवि बीती रात को एक सूचना के आधार पर गांव झालडा में जांच करने गया था।एक महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। सिपाही जब मौके पर पहुंचे तो महिला और दूसरा पक्ष आमने-सामने आ गए। जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करना चाहा तो सोनू उसके चाचा सहित आधा दर्जन लोगों ने कांस्टेबल रवि और होमगार्ड के साथ मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा मामला
वहीं, थाना बिसरख में तैनात एक कांस्टेबल अनुज के साथ एक सोसाइटी में रहने वाले अरूज नामक व्यक्ति ने बीती रात को शराब के नशे में धुत होकर मारपीट की। एक शिकायत के आधार पर कांस्टेबल जांच करने गया था। तभी आरोपी ने उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.