12 साल के बच्चे ने बचपन की उम्र में किया 55 वाला कांड, दुल्हन को मिलने वाला दहेज ले उड़ा

Greater Noida : 12 साल के बच्चे ने बचपन की उम्र में किया 55 वाला कांड, दुल्हन को मिलने वाला दहेज ले उड़ा

12 साल के बच्चे ने बचपन की उम्र में किया 55 वाला कांड, दुल्हन को मिलने वाला दहेज ले उड़ा

Tricity Today | 12 साल के बच्चे ने बचपन की उम्र में किया 55 वाला कांड

Greater Noida News : ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र में बीते 5 फरवरी 2024 को एक बड़ी घटना हुई। शादी समारोह में एक 11 साल के बच्चे ने 12 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। इस मामले में अब पुलिस ने अहम जानकारी हासिल की है। जांच के दौरान पता चला है कि इस वारदात को मध्य प्रदेश के 'बच्चा गिरोह' ने अंजाम दिया है। यह गैंग नोएडा और गाजियाबाद में काफी सक्रिय है। अब तक नोएडा और गाजियाबाद की काफी शादियों में ऐसी वारदात का अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा। इसको लेकर लगातार एक्शन लिए जा रहे हैं।

सूट-बूट पहनकर शादी में पहुंचा था बच्चा
आरोपी 11 साल का बच्चा सूट-बूट पहनकर शादी में पहुंचा था। मौका मिलते ही लाखों रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया और किसी को अंदाजा तक नहीं हुआ। यह बैग लड़की के मामा के हाथ में था। यह शादी समारोह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गोल्डन ड्रीम मैरिज होम में थी। इस घटना के बाद लड़की के मामा अक्षय भाटी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

'घुमंतू समुदाय' से ताल्लुक रखता है बच्चा
बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चा 'घुमंतू समुदाय' से ताल्लुक रखता है। घुमंतू समुदाय वैसे तो मध्य प्रदेश का है, लेकिन इस गैंग के सदस्य दिल्ली के रास्ते एनसीआर में आते हैं। जिसके बाद नोएडा और गाजियाबाद में होने वाली शादियों में शामिल होते है। जहां पर दूल्हे या दुल्हन पक्ष के लोगों को निशाना बनाते है। खासतौर पर इनकी निगाहें दूल्हे और दुल्हन के पिता या मामा पर होती है। क्योंकि इन लोगों के पास शादी के दौरान पैसों से भरा बैग होता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.