पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित महिला से किया गैंगरेप, मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

Greater Noida BREAKING : पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित महिला से किया गैंगरेप, मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित महिला से किया गैंगरेप, मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र की एक दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित 3 लोगों पर कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। यह गैंग रेप की घटना अक्टूबर 2022 में की गई थी।

महिला का किया यौन शोषण
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के पूर्व प्रधान का बेटा शादी का झांसा देकर दलित महिला का यौन शोषण करता था, लेकिन पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर जारचा पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़िता ने 2022 में अपने पति के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को शक है कि वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के बीच आपसी रंजिश के चलते पीड़िता का इस्तेमाल किया गया है और वर्तमान प्रधान के कहने पर ही उसने पूर्व प्रधान के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.