अब ट्रिमिंग मशीनों से शहर के पेड़ों को संवारा जाएगा, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

बदलता ग्रेटर नोएडा : अब ट्रिमिंग मशीनों से शहर के पेड़ों को संवारा जाएगा, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

अब ट्रिमिंग मशीनों से शहर के पेड़ों को संवारा जाएगा, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Tricity Today | ट्रिमिंग मशीनों से शहर के पेड़ों को संवारा जाएगा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर के सेक्टरों में बड़े हो गए पेड़ों की छटाई मशीनों से जल्द शुरू होने वाली है। इस काम के लिए ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। अथाॅरिटी ने इसके लिए दस मशीन खरीदी हैं। इन मशीनों को चलानें के लिए प्रशिक्षित चालकों की खोज की जा रही है। जल्दी ही हार्टीकल्चर विभाग अथाॅरिटी के अफसरों से इनका उद्घाटन कराने वाला है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

अथाॅरिटी ने खरीदी हैं दस ट्रिमिंग मशीन
ग्रेटर नोएडा पूरे दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हरियाली के लिए जाना जाता है। ग्रेटर नोएडा की हरियाली देख कर लोगों का मन यहां बसने के लिए करता है। ग्रेटर नोएडा को हरा भरा बनाने के लिए अथाॅरिटी ने लाखों की संख्या में पेड-पौधे लगवाए हैं। शहर की सबसे छोटी 7 मीटर चौड़ी सड़कों से लेकर 105 मीटर चौड़ी रोड के डिवाईडर व दोनों तरफ पेड़ हैं। इस तरह के पेड़-पौध हर मौसम में फल और फूल देते हैं। शहर की सड़कों पर चलने वाले लोगों को यह हरियाली अपनी ओर आकर्षित करती है। अब पेड़ बड़े-बड़े हो गए है। पेड़ों की टहनियां सड़क पर लटकने लगी हैं। शहर के लोगों की मांग रहती है कि सुंदरता बनाए रखने के लिए बड़े और घने हो गए पेड़ों की छटाई की जाए। शहर के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी ने दस ट्रिमिंग मशीन खरीदी हैं। यह मशीनें ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी में पहुंच गई हैं। जल्दी ही सीईओ इन मशीनों की शुरुआत करने वाली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.