सपा के कार्यकर्ताओं ने सादोपुर की झाल पर लगाया सदस्यता कैंप, 80 युवा पार्टी से जुड़े

ग्रेटर नोएडा : सपा के कार्यकर्ताओं ने सादोपुर की झाल पर लगाया सदस्यता कैंप, 80 युवा पार्टी से जुड़े

सपा के कार्यकर्ताओं ने सादोपुर की झाल पर लगाया सदस्यता कैंप, 80 युवा पार्टी से जुड़े

Tricity Today | युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Greater Noida News : समाजवादी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चला जा रहा है। जिसके चलते  गुरुवार को पार्टी के जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया ने सादोपुर की झाल पर सदस्यता कैंप लगाया। कैंप में युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिसमें दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जगवीर नम्बरदार, निरंकार प्रधान और विक्रम फौजी उपस्थित रहे।

"युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया गया"
इस मौके पर जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया ने बताया कि समाजवादी पार्टी का सदस्य भर्ती अभियान पूरे प्रदेश में जोर शोर से चल रहा है। इसी क्रम में आज सादोपुर की झाल पर कैंप लगाकर आसपास के युवाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया गया। 

बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ना चाहते युवा
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और आपके अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं में समाजवादी पार्टी से जुड़ने उत्सुकता है और वह बड़ी संख्या पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान को और व्यापक बनाने के लिए इस तरह के कैंपों का गांव-गांव आयोजन किया जाएगा।

80 युवाओं ने सदस्यता ली
प्रारंभिक सदस्यता लेने वाले युवा अल्ताफ, रोहित नागर, निशांत शर्मा, मोहित शर्मा, शिवानी, सुशील नागर, आदेश बैसोया, साक्षी नागर, शिवानी मावी, काजल नागर, रिंकू गौतम, मानवेन्द्र सिंह, निकी नागर, बादल गुर्जर, इरफान खान, गौरव शर्मा और हर्षित नागर आदि 80 युवाओं ने सदस्यता ली।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.