आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदली, 55 वर्षीय महिला को लगी गोली

Greater Noida BREAKING : आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदली, 55 वर्षीय महिला को लगी गोली

आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदली, 55 वर्षीय महिला को लगी गोली

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida : जेवर क्षेत्र के गांव कानीगढ़ी में आपसी रंजिश में गोली चलने की खबर सामने रही है। गोली चलने से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला घायल हो गई है। जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आपसी रंजिश में गोली चलाने के बाद मौके पर इखट्टा हुए ग्रामीणों ने 02 आरोपियों को पकड़कर जेवर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को जेवर थाना क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव में दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया था, लेकिन कुछ लोगों ने मामला शांत करवा दिया था। फिर शाम को दोनों पक्ष दोबारा एक दूसरे से भिड़ गए। इसी दौरान एक पक्ष हरिकेश की मां बीच बचाव के लिए बीच में गई। दूसरे पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली 55 वर्षीय बुजुर्ग राजवती को घुटने में लगी। घायल राजवती को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार राजवती अब खतरे से बाहर है। वहीं, ग्रामीणों ने गोली चलाने वाले दो युवकों सोनू और भीम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

जेवर पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

थाना प्रभारी जेवर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कानीगढ़ी में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। महिला खतरे से बाहर है। ग्रामीणों की मदद से मौके से 02 व्यक्तियों सोनू और भीम को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक तमंचा, 05 जिंदा और 03 खोखा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.