जिस प्यार के लिए 3 वर्ष पहले छोड़े मां-बाप, उसी को जीवनसाथी बनाने के बाद उतारा मौत के घाट, पढ़िए पूरी कहानी

ग्रेटर नोएडा : जिस प्यार के लिए 3 वर्ष पहले छोड़े मां-बाप, उसी को जीवनसाथी बनाने के बाद उतारा मौत के घाट, पढ़िए पूरी कहानी

जिस प्यार के लिए 3 वर्ष पहले छोड़े मां-बाप, उसी को जीवनसाथी बनाने के बाद उतारा मौत के घाट, पढ़िए पूरी कहानी

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : शनिवार को ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात हुई थी। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक ने एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है कि दोनों के बीच क्या संबंध थे। शुरुआत में बताया जा रहा था कि एक तरफा प्यार हो सकता है, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पति-पत्नी थे और दोनों की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी। उससे पहले दोनों करीब 2 साल तक लिव-इन में रह रहे थे।

3 साल पहले लिव इन में आए थे 
सूरजपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरदोई का रहने वाला रामगोविंद गुरुग्राम में स्थित एक कंपनी में कार्य करता है। जांच के दौरान पता चला है कि रामगोविंद के परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूजा और उसके बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। करीब 3 साल पहले दोनों लिव इन में आ गए और अब से करीब 1 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों अपने गांव को छोड़कर नोएडा आकर बस गए थे।

एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि दोनों के प्रेम विवाह को करीब 1 साल हुआ है, लेकिन कुछ समय पहले रामगोविंद और पूजा के बीच में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। जिसके बाद पूजा सूरजपुर में एक अलग कमरा लेकर रहने लगी थी। वहीं, रामगोविंद गुरुग्राम में स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता है और वह वहीं पर रहता है।

अवैध सम्बन्ध के शक में हुई वारदात
बताया जा रहा है कि रामगोविंद को सूचना मिली कि उसकी पत्नी पूजा का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसके बाद शनिवार को रामगोविंद ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पहुंचा। वहां पर जैसे ही पूजा ड्यूटी पूरी करने के बाद कंपनी से बाहर निकली तो रामगोविंद ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। 

अस्पताल में पूजा की मौत
इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां पर इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई है। जबकि, रामगोविंद का इलाज किया जा रहा है। इस समय रामगोविंद की हालत काफी नाजुक है। 

रामगोविंद का इलाज जारी, लेकिन हालत नाजुक
अभी तक की जांच में यह पता चला है कि रामगोविंद ने अवैध संबंध के चलते पूजा को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा रामगोविंद और पूजा की परिजनों से बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कि पुलिस इस घटना के बारे में परिजनों को अवगत करवा दें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.