किताबों के ना मिलने पर छात्रों को सहारा देगा दीक्षा ऐप, शिक्षा विभाग ने बनाई खास योजना

गौतमबुद्ध नगर : किताबों के ना मिलने पर छात्रों को सहारा देगा दीक्षा ऐप, शिक्षा विभाग ने बनाई खास योजना

किताबों के ना मिलने पर छात्रों को सहारा देगा दीक्षा ऐप, शिक्षा विभाग ने बनाई खास योजना

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर जिले के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-2023 की शुरुवात अप्रैल से शुरू हो चुकी है, लेकिन तीन माह के बाद भी बच्चो को नई किताबे नही मिली है। जिससे बच्चो को परशानियो का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चो को समस्या को दूर करने के लिए बच्चे दीक्षा ऐप का प्रयोग
करेंगे।

शिक्षा विभाग ने किया दीक्षा ऐप का प्रचार
जब तक शासन से बच्चो को पुस्तके नही मिलेंगी तब तक बच्चे अपनी पढ़ाई दीक्षा ऐप पर मौजूद पाठ्य से सहारा लेकर कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने दीक्षा ऐप का प्रचार ज्यादा से ज्यादा बच्चो तक पहुंचाया है। साथ ही सभी बच्चो के मोबाइल पर ऐप को डाउनलोड कराने की भी तैयारी शुरू कर दी है। 

डिजिटल ऐप से मिलेगा बच्चो को डिजिटल ज्ञान
बेसिक शिक्षा विभाग ने हर बच्चे तक पढ़ने में उपयोग होने वाली डिजिटल शिक्षण सामग्री पहुंचाने के लिए और उन्हें विशेष ढंग से किताबो से डिजिटल ज्ञान देने के लिए डिजिटल ऐप बनाया है। बच्चे स्मार्ट फोन में ऐप को डाउनलोड करने के बाद किताबो के क्युआर कोड को स्कैन कर पाठ्य पुस्तक से पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही शिक्षक बच्चो को स्कूल में पढ़ाने के साथ ही उन्हें होमवर्क भी देने में आसानी होगी।

करीब 1 लाख बच्चो को नहीं मिली किताबे
जिले में अभी तक 511 परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे  लगभग 1 लाख बच्चो को किताबे नही मिली है। जिसके कारण बच्चे अभी भी पुरानी किताबो से पढ़ाई कर रहे है। नई पुस्तके मात्र 40 प्रतिशत बच्चो के पास ही है। किताबो के ना होने कारण बच्चे अपना होमवर्क नही कर पाते थे। बच्चो को गर्मी की छुट्टियों में भी होमवर्क दिया गया था, लेकिन किताब ना होने के कारण वो होमवर्क नही कर पा रहे थे। जिले की स्कूलों की हालत कुछ ऐसे थी की तीन बच्चो को एक ही किताब से पढ़ना पढ़ रहा था। अब ऐप के माध्यम से शिक्षकों वा बच्चो की परशानी दूर हो जाएगी।

शिक्षक देंगे बच्चो को ऐप की जानकारी
शिक्षको द्वारा बच्चो को पाठ्य पुस्तकों में उपलब्ध क्युआर कोड को स्कैन करने का तरीका बताएंगे। साथ ही ऐप को घर पर होमवर्क के लिए कैसे इस्तमाल करना है, उसकी जानकारी देंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.