जहांगीरपुर में निर्दलीय गजेंद्र ने बसपा को हराया, भाजपा चौथे स्थान पर

गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव : जहांगीरपुर में निर्दलीय गजेंद्र ने बसपा को हराया, भाजपा चौथे स्थान पर

जहांगीरपुर में निर्दलीय गजेंद्र ने बसपा को हराया, भाजपा चौथे स्थान पर

Tricity Today | निर्दलीय गजेंद्र सिंह

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की जहांगीरपुर नगर पंचायत पर निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र सिंह ने कब्जा कर लिया है। वह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। गजेंद्र सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी फराईम को पराजित किया है। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार मूलचंद शर्मा रहे हैं। जहांगीरपुर में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के प्रत्याशी जयप्रकाश शर्मा केवल 885 वोट हासिल कर पाए हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार जाने आलम को 737 वोट मिले हैं।

आखिरी राउंड में बसपा उम्मीदवार पिछड़ गया
जहांगीरपुर नगर पंचायत के निर्वाचन अधिकारी डॉ.छत्रपाल सिंह की ओर से चुनाव परिणाम घोषित किया गया है। जिसके मुताबिक निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र ने वायुयान चुनाव चिन्ह के साथ कामयाबी हासिल की है। उन्हें 1,668 वोट मिले हैं। यहां दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी रही है। बसपा प्रत्याशी प्राइम को 1,312 वोट मिले हैं। इस तरह गजेंद्र ने 356 वोटों से कामयाबी हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी मूलचंद शर्मा ने 1,178 वोट हासिल किए हैं। इस तरह साफ है कि भारतीय जनता पार्टी की अंतर्कलह है। नया डुबो दी।

भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश शर्मा चौथे स्थान पर
यहां भाजपा के उम्मीदवार जयप्रकाश शर्मा चौथे स्थान पर खिसक गए। उन्हें केवल 885 वोट मिले हैं। एक और निर्दलीय प्रत्याशी सचिन गोयल ने 735 वोट हासिल किए हैं। कुल मिलाकर जहांगीरपुर में भारतीय जनता पार्टी के मतदाताओं में बड़ा बिखराव देखने के लिए मिला है। जहांगीरपुर नगर पंचायत के लिए 11 मई को मतदान करवाया गया था। कुल 6,966 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इनमें से 356 वोट रद्द कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के खाते में 6,610 वोट गए हैं। 

कई दलों के प्रत्याशी बुरी तरह पिछड़ गए
निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र ने वायुयान चुनाव चिन्ह पर जीत हासिल की है। बिलासपुर नगर पंचायत के लिए सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदाताओं ने केवल 8 वोट नोटा पर डाले हैं। दो उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्हें दहाई के आंकड़े में भी वोट नहीं मिले हैं। अरुण कौशिक और केशव को केवल 9-9 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगबीर सिंह का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्हें केवल 19 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी एमएस कुरैशी को 29 वोट मिले हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.