ग्रेटर नोएडा में सबसे अनोखा होगा इंडिया एक्सपो प्लाजा, जानिए क्या होगी खासियत

अच्छी खबर : ग्रेटर नोएडा में सबसे अनोखा होगा इंडिया एक्सपो प्लाजा, जानिए क्या होगी खासियत

ग्रेटर नोएडा में सबसे अनोखा होगा इंडिया एक्सपो प्लाजा, जानिए क्या होगी खासियत

Tricity Today | ग्रुप के चेयरमैन अंकुर मित्तल ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रोजेक्ट की जानकारी दी

Greater Noida News : श्री विनायक ग्रुप ने शुक्रवार को इंडिया एक्सपो प्लाजा के प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है। ग्रुप के चेयरमैन अंकुर मित्तल ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। उसमें ए,बी,सी और डी चार टावर है। जिसको ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से स्वीकृति भी मिल गई है। 

अंकुर मित्तल ने कहा कि इंडिया एक्सपो प्लाजा शहर का एक ऐसा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होगा जो चारों तरफ से खुला होगा। इस प्लाजा की खास बात यह है कि ग्रेटर नोएडा, नोएडा, यमुना सिटी और फिल्म सिटी सभी को जोड़ने का काम करेगा। ये प्लाजा तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ये ग्रुप सात प्रोजेक्ट पूरे कर चुका है। 

चेयरमैन ने आगे कहा कि जो भी व्यक्ति इस प्लाजा में दुकानें खरीदेगा, उसकी दुकानों को किराए पर उठवाने का काम श्री विनायक ग्रुप के द्वारा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस प्लाजा का ए ब्लॉक से मेट्रो स्टेशन पास में है। जबकि डी ब्लॉक के सामने इंडिया एक्सपो मार्ट है। इसके आसपास 152 शिक्षण संस्थान है। इंडिया एक्सपो प्लाजा के चारों तरफ रोड है। इसमें होटल से लेकर दफ्तर तक मौजूद होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.