हिन्दू नववर्ष पर भारतीय पर्व आयोजन समिति कर रही उमंग 2081 का आयोजन, दिखेगी संस्कृति की झलक

अच्छी खबर : हिन्दू नववर्ष पर भारतीय पर्व आयोजन समिति कर रही उमंग 2081 का आयोजन, दिखेगी संस्कृति की झलक

हिन्दू नववर्ष पर भारतीय पर्व आयोजन समिति कर रही उमंग 2081 का आयोजन, दिखेगी संस्कृति की झलक

Tricity Today | भारतीय पर्व आयोजन समिति ने की प्रेस वार्ता

Greater Noida News : भारतीय पर्व आयोजन समिति के द्वारा हिन्दू नववर्ष पर "उमंग 2081" का आयोजन करने जा रही है। समिति के अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने बताया कि पिछले 18 वर्षो की भांति इस वर्ष भी भारतीय नववर्ष संवत 2081 के शुभारम्भ पर खास कार्यक्रम का आयोजन होगा। भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अन्तर्गत भारतीय पर्व आयोजन समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक उत्सव “उमंग 2081” का आयोजन 6 से 8 अप्रैल तक होगा। यह कार्यक्रम सिल्वर सिटी-2 सोसाइटी में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा भारतीय खेलों और सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा सुनाएंगे गाथा
कार्यक्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम और हनुमान की गाथा को कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा सुनाएंगे। कार्यक्रम के सहसंयोजक सौरभ बंसल ने बताया कि हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पहले नवदुर्गों से प्रारम्भ होता है। यह पूर्णतः वैज्ञानिक, शास्त्र सम्मत और प्रकृति के अनुकूल है। कहा जाता है कि आज के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया था। लगभग 57 ईसा पूर्व प्रसिद्ध सम्राट विक्रमादित्य ने शकों पर अपनी जीत के उपलक्ष्य में इस कैलेंडर प्रणाली की स्थापना की थी। तब से विक्रम संवत कैलेंडर को हिंदू नववर्ष सहित महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों की गणना से जटिल रूप से जोड़ा गया है। 

6 अप्रैल से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि 6 अप्रैल को विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे इंद्रधनुष, रंगोली, मिले सुर मेरा तुम्हारा, एकल, समूह नृत्य और प्रोजेक्ट प्रदर्शन  आयोजित की जाएगी। आगामी 7 अप्रैल को मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 और 8 अप्रैल की शाम 4 से 7 बजे तक कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा द्वारा हनुमंत कथा के रूप में हनुमान के चरित्र और उनकी राम में अगाध भक्ति का वर्णन किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता के दौरान नरेश गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रवाल, सौरभ बंसल, मुकुल गोयल, विवेक अरोड़ा, संजीव सालवान, गुड्डी तोमर, बीना अरोरा और कांतिपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.