इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया सेमिनार का आयोजन, मेक इन इंडिया का सपना पूरा करेंगे

ग्रेटर नोएडा : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया सेमिनार का आयोजन, मेक इन इंडिया का सपना पूरा करेंगे

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया सेमिनार का आयोजन, मेक इन इंडिया का सपना पूरा करेंगे

Tricity Today | इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया सेमिनार का आयोजन

Greater Noida : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें उद्योगों की बेहतरी के लिए विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही संकल्प लिया गया कि वह अपने उत्पादों की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे। मेक इन इंडिया का सपना पूरा करेंगे।

सुशील भारद्वाज ने दी अहम जानकारी
कार्यक्रम में सहायक क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया के अधिकारी सुशील भारद्वाज ने एक प्रस्तुतीकरण दे दिया। आईआईए के चेयरमैन विशारद गौतम ने कहा कि यहां के उद्योग उत्तम उत्पाद बनाने के लिए हमेशा तैयार हैं। गुणवत्ता सुधारने के लिए समय-समय पर प्रयास किया जाता है। 

यह लोग सेमिनार में मौजदू रहे
संस्था के वाइस चेयरमैन जेड रहमान ने कहा कि इस तरह के सेमिनार उद्यमियों की हौसला अफजाई करते हैं। उन्हें आगे बढ़ने में मदद भी करते हैं। आईआईए के सचिव अमित शर्मा ने और जितेंद्र राणा ने अपने विचार व्यक्त किए। सेमिनार में प्रमोद गुप्ता, शुभम त्यागी, राजीव वर्मा, सर्वजीत सिंह, मनोज सरदाना और राकेश बंसल आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.