भारतीय लोग अब बिना वीजा के थाईलैंड में करें सफर, लेकिन ऑफर सीमित समय तक

अच्छी खबर : भारतीय लोग अब बिना वीजा के थाईलैंड में करें सफर, लेकिन ऑफर सीमित समय तक

भारतीय लोग अब बिना वीजा के थाईलैंड में करें सफर, लेकिन ऑफर सीमित समय तक

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : थाईलैंड सरकार ने भारत वालों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब भारत में रहने वाले नागरिक बिना वीजा के थाईलैंड की यात्रा कर सकते हैं, लेकिन यह केवल सीमित समय तक है। इसको लेकर थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण ने दिल्ली में स्थित अपने कार्यालय में बैठक की। जिसमें इस बात की जानकारी दी गई।

10 नवंबर 2023 से लेकर 10 मई 2024 तक का ऑफर
थाईलैंड सरकार के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नागरिक 10 नवंबर 2023 से लेकर 10 मई 2024 तक बिना किसी वीजा के थाईलैंड में रह सकते हैं। केवल 30 दिनों तक बिना वीजा के रहने की अनुमति है। यह फैसला थाईलैंड सरकार ने पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए लिया है।

थाईलैंड सरकार ने क्यों लिया यह फैसला
थाईलैंड सरकार का मानना है कि इस फैसले से भारत में रहने वाले लाखों लोग थाईलैंड जाएंगे। इससे ना ही केवल थाईलैंड की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि पर्यटकों को भी बढ़ावा मिलेगा। अगर आप थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे हो तो आपके लिए सुनहरा मौका है, लेकिन यह मौका केवल 7 महीने के लिए है।

नवंबर का महीना सबसे अच्छा
अगर आप नवंबर के महीने में थाईलैंड घूमने जाओगे तो आपको और भी ज्यादा मजा आएगा। क्योंकि नवंबर के महीने में थाईलैंड का मौसम काफी बेहतर होता है। इसके अलावा नवंबर के महीने में बारिश भी होती है। जो आपका सफर को और भी ज्यादा मजेदार बना देगा। आप थाईलैंड के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बैंकाक और फुरेत में हवाई जहाज के माध्यम से लैंडिंग कर सकते हो।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.