आय से 158% ज्यादा खर्च करने वाला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का ओएसडी सस्पेंड, बीवी-बेटा भी जांच की रडार पर

इंडस्ट्रियल मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी का बड़ा एक्शन : आय से 158% ज्यादा खर्च करने वाला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का ओएसडी सस्पेंड, बीवी-बेटा भी जांच की रडार पर

आय से 158% ज्यादा खर्च करने वाला ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का ओएसडी सस्पेंड, बीवी-बेटा भी जांच की रडार पर

Google Image | इंडस्ट्रियल मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी रविंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश के इंडस्ट्रियल मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी ने निलंबित कर दिया है। इससे पहले उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज भी किया गया था। भ्रष्टाचार के मामले में नंद गोपाल नंदी ने यह एक्शन लिया है। इसके अलावा विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। दरअसल, ओएसडी रविंद्र सिंह यादव ने आय से अधिक 158% पैसा खर्च किया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित के मामले में यह एक्शन लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप विजिलेंस जांच में सिद्ध होने और निर्धारित आय से 158.61 प्रतिशत अधिक व्यय करने पर औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी द्वारा यह कार्रवाई की गई। मंत्री नन्दी ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात रहे रविंद्र सिंह यादव पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया था। जिसके आधार पर विजिलेंस द्वारा आरोपों की खुली जांच की गई। 

2,44,38,547 रुपए ज्यादा खर्च किए
जांच में विशेष कार्याधिकारी रविंद्र सिंह यादव के राजकीय सेवा में आने की तारीख 1 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2018 आय-व्यय का आंकलन किया गया। जिसमें पाया गया कि इस समय के दौरान रविंद्र सिंह यादव को 94,49,888 रुपए की वैध आई हुई। जिसके सापेक्ष ओएसडी रविंद्र सिंह यादव ने 2,44,38,547 रुपए खर्च किए हैं। इसका मतलब साफ है कि उन्होंने 1,49,88,959 यानी कि अपनी इनकम से 158% अधिक खर्च किया है। इसके बारे में जब उनसे पूछी गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

बीवी और बेटा भी जांच के आधार पर, अचल संपत्ति मिली
कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी ने बताया कि खुली जांच में प्राप्त किए गए अभिलेखीय और मौखिक साक्ष्य के आधार पर रविंद्र सिंह यादव द्वारा अपने सेवा काल में अचल सम्पत्ति एवं रायफल के क्रय विक्रय के सम्बंध में सूचना दिया जाना उनकी व्यक्तिगत पत्रावली में अंकित हैं, लेकिन उन्होंने पैतृक विभाग को इस सम्बंध में कोई सूचना नहीं दी। जबकि जांच में रविंद्र सिंह यादव की पत्नी सुमन यादव और पुत्र निखिल यादव के नाम पर जसवंत नगर इटावा में 16 अचल सम्पत्तियां खरीदे जाने की पुष्टि हुई। जिसकी जानकारी नोएडा विकास प्राधिकरण को सम्पत्ति खरीदे जाने के पूर्व या बाद में नहीं दी गई। जिस पर नोएडा सेवा नियमावली 1981 एवं उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियामवली 1956 के नियम 24(1) के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही के लिए दोषी पाए जाने पर ओएसडी रविंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।

किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा : नंद गोपाल नंदी
औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। जो भी आम जनमानस को परेशान करेगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उद्यमियों, व्यापारियों और आम जनता का किसी भी तरह से शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.