डीएमआईसी कॉरिडोर में इसी महीने आएगी औद्योगिक भूखंड योजना, 5 कंपनियां करेंगी 3700 करोड़ का निवेश

बड़ी खबरः डीएमआईसी कॉरिडोर में इसी महीने आएगी औद्योगिक भूखंड योजना, 5 कंपनियां करेंगी 3700 करोड़ का निवेश

डीएमआईसी कॉरिडोर में इसी महीने आएगी औद्योगिक भूखंड योजना, 5 कंपनियां करेंगी 3700 करोड़ का निवेश

Tricity Today | पौधा लगाते सीईओ नरेंद्र भूषण

  • करीब 750 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई जा रही है
  • इनमें हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फोर्मे मोबाइल, सत्कृति इंफोटेनमेंट, चेनफेंग (एलईडी कंपनी) और जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं
  • ये कंपनियां 3700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही हैं
  • करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार देंगी

 

Greater Noida: दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Delhi-Mumbai Industrial Corridor-DMIC) की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक भूखंड योजना जल्द लांच होने जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बृहस्पतिवार को इसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हायर कंपनी की साइट को भी देखा। वहां कंपनी की तरफ से प्रस्तावित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीईओ ने टाउनशिप में ग्रीनरी को और विकसित करने के आदेश दिए। 
750 एकड़ में बसेगा
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त उपक्रम इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) की तरफ से करीब 750 एकड़ में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बसाई जा रही है। इस टाउनशिप में पांच बड़ी कंपनियां अपना प्लांट लगा रही हैं। इनमें हायर इलेक्ट्रॉनिक्स, फोर्मे मोबाइल, सत्कृति इंफोटेनमेंट, चेनफेंग (एलईडी कंपनी) और जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। 

10 हजार को मिलेगा रोजगार
ये कंपनियां 3700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही हैं और करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार देंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में इसी माह औद्योगिक भूखंड योजना लांच करने जा रहा है। इसके अंतर्गत करीब चार एकड़ से लेकर 13.5 एकड़ तक प्लॉट शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बृहस्पतिवार को टाउनशिप में हुए विकास कार्यों, सड़कें, ग्रीनरी आदि का जायजा लिया। सीईओ ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप में औद्योगिक योजना शीघ्र लाने के निर्देश दिए। 

ये हैं आईआईजीएनएल की पांच प्रमुख कंपनियां
कंपनी                             निवेश                   रोजगार
हायर कंपनी                    3069 करोड़           5000
फोर्मे मोबाइल                  100 करोड़             600
सत्कृति इंफोटेनमेंट           235 करोड़             2000
चेनफेंग (एलईडी)             206 करोड़             1100
जे वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक्स        100 करोड़              525 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.